शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत रोड पर एक डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वृद्ध में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
ओमप्रकाश पुत्र किशनलाल वर्मा 50 वर्ष निवासी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह शाम के समय अपने घर जा रहा था तभी रोड पर एक डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।
घटना में वृद्ध को चोटें आई जिसके इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी ओमप्रकाश की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।