भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिसंबर 2017 से सहरिया, बैगा और भारिया (विशेष पिछड़ी जनजातियों) के परिवारों को कुपोषण से मुक्ति के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया। यह राशि परिवार की महिला मुखिया के खाते में जमा की जाएगी। इस नवीन योजना से सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति के लगभग ढाई लाख परिवार लाभान्वित होंगे।
बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी जिले के सेसई ग्राम में आयोजित सहरिया सम्मेलन में इसका ऐलान किया था। एक सामाजिक संगठन सहरिया क्रांति ने अपनी मांगों को लेकर कुछ दिन पहले रैली निकाली थी। सीएम ने उनकी सभी मांगों को पूरा करने का ऐलान भी कर दिया था। बता दें कि शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में उपचुनाव आने वाले हैं। इस फैसले को चुनावी तैयारी माना जा रहा है, हालांकि इसका लाभ 13 जिलों में रह रहे सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति के लगभग ढाई लाख परिवारों को मिलेगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।