पुरानी रंजिश: रास्ता रोककर युवक की मारपीट,मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सलैया वीरपुर में एक युवक की गांव के ही रहने वाले युवकों ने मारपीट कर दी। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बृजनंदन पुत्र छोटेलाल लोधी 63 वर्ष निवासी सलैया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार को जब वह अपने घर जा रहा था तभी गांव के रहने वाले अतरसिंह, भल्ला पुत्र प्राणसिंह गुर्जर ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ चली आ रही रंजिश को लेकर गाली-गलौंज करने लगे। 

जब युवक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और उसका रास्ता छोडऩे के लिए कहा तो दोनों ने मिलकर बृजनंदन की लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। जिसके बाद बृजनंदन थाने आया और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!