शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुजवाहा में खेत की बागड़ को लेकर तीन लोगों ने मिलकर अधेड़ की मारपीट कर दी। मारपीट में अधेड़ चोटिल हो गया जिसके इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नारायण पुत्र कमलसिंह 50 वर्ष निवासी ग्राम कंजवाहा थाना खनियांधाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव के रहने वाले हल्के कोली, लक्ष्मण कोली, राहुल उससे आए दिन खेत की बागड़ हटाने को लेकर विवाद करते थे।
वहीं 26 दिसंबर को सभी आए और उससे फिर से खेत की बागड़ हटाने को कह दिया जिस पर युवक ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर स ाी लोग वृद्ध के साथ गाली-गलौंज करने लगे और वृद्ध की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने वृद्ध की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।