लापरवाही: बाइक की टक्कर से युवक घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टीला रोड पावर हाउस के पास एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक को चलाते हुए सडक़ पर जा रहे युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

कल्लू उर्फ खेमराज पुत्र हरभजन जोशी 25 वर्ष निवासी समोहा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि 22 दिसंबर को वह दोपहर के समय अपने घर जा रहा था तभी टीला रोड पावर हाऊस के पास पीछे से आ रहे बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर कर चोटिल हो गया। घायल ने जब बाइक चालक को रोकने की कोशिश की तो वह नहीं रुका और उसकी बाइक पर भी कोई नंबर नहीं था। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!