ब्राह्मणों की ताकत तौलने आ रहे हैं गोपाल भार्गव

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पंचायती एवं ग्रामीण विकास सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण मंत्री गोपाल भार्गव को सीएम शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कोलारस में चुनावी तैयारियों के लिए भेजा रहा है। वो 28 दिसम्बर की शाम से ही अपना काम शुरू कर देंगे। यूं तो उनके आगमन पर कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है लेकिन मुख्य रूप से वो 2 काम करेंगे। दूसरा 29 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कोलारस में त्रिस्तरीय पंचायत राज्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करे, सुनिश्चित करेंगे कि कोलारस विधानसभा चुनाव में किसी तरह की समस्या ना जाए। 

और पहला यह कि कोलारस में ब्राह्मणों की ताकत का अंदाजा लगाएंगे। कोलारस विधानसभा में पहली बार ब्राह्मण समाज गोलबंद होता नजर आ रहा है। भाजपा ने यहां प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा को 3 माह पहले ही सक्रिय कर दिया था। माना जा रहा था कि सुरेन्द्र शर्मा को संगठन की जमावट एवं प्रत्याशी चयन हेतु फीडबैक लेने के लिए भेजा गया है परंतु पिछले दिनों सुरेन्द्र शर्मा का नाम ही संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट में आ गया। 

बताया जा रहा है कि कोलारस विधानसभा के गांव 'मढ़वासा का मोढ़ा' की ने क्षेत्र का सर्वे करके रिपोर्ट भेजी जिसके आधार पर सरकार ने पिछले दिनों 200 करोड़ के कामों का शिलान्यास किया। ब्राह्मणों की इसी गोलबंदी को तौलने के लिए मंत्री गोपाल भार्गव को भेजा जा रहा है। वो यहां देखेंगे कि ब्राह्मण वोटर्स की क्या स्थिति है और उनका मूड क्या है। कहीं क्षेत्र के ब्राह्मण आरक्षण विवाद के कारण नाराज तो नहीं। यदि हैं तो वो कौन सा प्रत्याशी होगा जिसके नाम पर ब्राह्मणों की नाराजगी दूर हो सकती है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!