शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के सेसई सडक़ में एक किशोरी की चिमनी से झुलस गई। इस युवती को गंभीर हालात में परिजन जिला चिकित्सालय में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रचना उम्र 15 वर्ष निवासी सेसई सडक़ अपने घर में खाना बना रही थी। तभी ऊपर रखी चिमनी गिर गई। जिससे युवती बुरी तरह से झुलस गई। इस घायल युवती को लेकर परिजन जिला चिकित्सायल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है। इस मामले की सूचना पर पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खाना बनाते समय महिला झुलसी
जिले के खतौरा थाना क्षेत्र में एक महिला खाना बनाते समय झुलस गई। परिजनों ने बताया कि हरजीव पत्नी कालूसिंह (25) घर में गैस पर खाना बना रही थी। उसी समय अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। गंभीर अवस्था में परिजन पहले महिला को कोलारस लेकर आए जहां से डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए शिवपुरी अस्पताल रैफर कर दिया। लेकिन महिला की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण उसे ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।