करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा पुलिस ने मुखविर की सूचना पर 70 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा एवं आरोपी से एक चोरी की बिजली मोटर भी बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि मुखविर की सूचना पर कार्या घाट पुलिया के पास ग्राम परान रोड से शनिवार की दोपहर आरोपी मोहनसिंह पुत्र देशराज लोधी (30) निवासी ग्राम परान से 7 हजार कीमत की 70 लीटर हाथ भट्टी से बनी देशी कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में भागवत पुत्र बैजनाथ लोधी निवासी गोपाल पुरा बगरोदा की एक 11 हजार कीमत की बिजली मोटर चोरी करना स्वीकार की।
चोरी की मोटर को दिनारा पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद कर केस दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आरआर तिवारी, एएसआई केएस कुशवाह, संजय भगत, आरक्षक दीपेंद्र गुर्जर, रूपेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।