शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के पास एक बाइक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सडक़ पर जा रहे युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
अतुल पुत्र सीताराम शिवहरे निवासी न्यू सुभाष कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 4 दिसंबर को शाम के समय वह किसी काम से जा रहा था तभी साइंस कॉलेज के सामने एक बाइक चालक ने तेजी से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी।
घटना में युवक चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मामले में पुलिस ने रविवार को युवक की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।