शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सेसई में दो लोगों ने सीएम की सभा में अशांति फैलाने की कोशिश की। जहां व्यवस्था में तैनात जब आरक्षक ने लोगों को ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने गाली गलौज की तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले में पुलिस नें दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम सेसई में 9 दिसंबर को सीएम की सभा थी। जहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था। जब सीएम की सभा शुरु हुई तो दो युवक जयपाल पुत्र रामसिंह यादव निवासी इमलावदा थाना इंदार व अमित पुत्र रामानुज यादव निवासी जंधार थाना ईसागढ़ जिला अशोकनगर ने सभा में अशांति फैलाने की कोशिश की।
जब वहां तैनात आरक्षक नरेश पुत्र कैलाश यादव निवासी थाना देहात शिवपुरी ने उसे रोकने की कोशिश की तो दोनों युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिर तार कर केस दर्ज कर लिया
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।