इस बार की सोमवती अमावस्या पर है खास योग, कई दोषो से होगें मुक्त

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पौषी अमावस्या के दिन सोमवती अमावस्या 18 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्ध योग रहेगा। जिसके कारण इस दिन का महत्व बढ़ गया है। इस दिन पितृ दोष की शांति के लिए यह दुर्लभ योग है। शिवपुरी निवासी पं. मोहन कुमार शास्त्री के अनुसार ऐसे योग कम ही देखने को मिलते हैं। जिन जातकों की पत्रिका में चांडाल योग, विष योग, अमावस्या दोष, काल सर्प दोष, पितृ दोष है, ऐसे जातक संबंधित दोष का वैदिक विधि-विधान से शांति करा सकते हैं। 

जिससे उनको कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिल सकेगी। शास्त्री के अनुसार अमावस्या के दिन अमा नाम की किरण की प्रधानता रहती है। सूर्य और चंद्र की युति सोमवार के दिन होने से सोमवती अमावस्या का योग घटित होता है। इस बार यह योग 18 दिसंबर को बन रहा है। इस दिन सुबह सर्वार्थ सिद्धि योग 7:25 बजे तक रहेगा। 

इस दिन चंबल स्नान, तीर्थ स्नान करने के बाद दान-पुण्य करने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जिन जातकों की पत्रिका में पितृ दोष या इसी जाति के अपने पितृ देवताओं को गंगा स्नान कराएं, नांदी श्राद्ध करें तथा पितृ सूक्त का पाठ एवं गीता पाठ करें। इससे उनको सर्व बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। 

15 से एक माह तक नहीं होंगे शुभ मांगलिक कार्य 
भगवान सूर्य मित्र राशि धनु में 15 दिसंबर की रात 3 बजे से प्रवेश करेंगे। सूर्य का धनु राशि में भ्रमण के समय शुभ मांगलिक कार्य जैसे विवाह, निर्माण कार्य, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। सूर्य 13 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। 14 जनवरी को दोपहर 1:45 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 

15 जनवरी से विवाह मुहूर्त प्रारंभ होंगे 
सूर्य का गोचर वश जब मीन राशि में होता है तब मीन संक्रांति मलमास कहलाता है और धनु राशि में प्रवेश करता है तो धनु संक्रांति मलमास कहा जाता है। 15 जनवरी से विवाह मुहूर्त प्रारंभ होंगे जो मार्च में होलिकाष्टकक प्रारंभ होने तक रहेंगे। होलिकाष्टक में विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। इसके खत्म होते ही पुन: विवाह जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। होलिकाष्ट के बाद शादियों का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!