गोविंद सिंह ने हिन्दु धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए परिवार को किया बलिदान: सुरेन्द्र

0
शिवपुरी। हिन्दू हिन्दुस्तान एवं धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्यौछाबर करने वाले दशमेश गुरू गोविन्द सिंह जयंती के अवसर पर हिन्दु उत्सव समिति द्वारा विशाल शोभा यात्रा तात्याटोपे समाधि स्थल से प्रारंभ की। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरूद्वारे पहुंची जहां सरदार सुरेन्द्र बॉबी ने गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ओरंगजेब द्वारा भारतीय संस्कृति, धर्म एवं हिन्दुओं पर अन्याय और अत्याचार किए जा रहे थे। 

हिन्दुओं को अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए गुरू गोविन्द सिंह ने अपने परिवार का बलिदान कर दिया था। उन्होंने केश, कड़ा, कंगा, कृपाण और कचरा के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर कविता के माध्यम से बेटी द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला शोभा यात्रा तात्याटोपे मैदान से अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, गांधी चौक, माधव चौक से होते हुए गुरूद्वारे पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। 

शोभा यात्रा का नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। गुरूद्वारे में सिक्ख गुरू द्वारा हिन्दु उत्सव समिति के पदाधिकारियों का सरोपा भेंट कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में चलने वाले सभी बन्धुओं को लंगर चखाकर विदा किया। यात्रा में प्रमुख रूप से मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, संघ के विभाग कार्यवाह राजेश भार्गव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, सहित हिन्दु उत्सव समिति के पदाधिकरी, किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!