शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिद्धपुरा छिरारी में तीन युवकों ने एक वृद्धा की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण खेत में पानी देने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सावित्री पत्नी श्यामलाल बघेल 55 वर्ष निवासी ग्राम छिरारी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को गांव में रहने वाले सीमा बघेल, लाईकराम बघेल, होमतसिंह निवासी छिरारी आए और उससे खेत में बोर से पानी देने को कहने लगे।
जिस पर वृद्धा ने मना कर दिया तो इसी बात को लेकर तीनों ने मिलकर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और वहां से भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।