रंजिश के चलते पड़ोसियों में चले लात-घूसे, क्रॉस केस दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले की खोड़ चौकी के तहत आने वाले ग्राम आसपुर में रंजिश के चलते कुशवाह व यादव समाज के लोगों में जमकर लात-घूसे चले। बताया जाता है कि दोनों पड़ोसी हैं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि प्राणसिंह पुत्र तुलाराम कुशवाह 46 निवासी आसपुर व संग्रामसिंह पुत्र भगवानसिंह यादव 38 वर्ष निवासी आसपुर दोनों पड़ोस में रहते हैं। बताया जाता है कि दोनों में रंजिश चली आ रही थी जिसके तहत गुरुवार को दोनों में विवाद हो गया।

यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के साथ गाली गलौंज करने लगे और एक-दूसरे की लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने प्राणसिंह की शिकायत पर संग्रामसिह यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया वहीं संग्रामसिंह की शिकायत पर प्राणसिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!