शिवपुरी के हेंमत ने पाक और पोलैंड के खिलाडी को हराया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टेनिस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले हेमंत रमन ने पाकिस्तान और पोलैंड के खिलाडियों को मात देकर इंटरनेशनल मैच में शुरुआत की। वह अपने प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों में 64 वे स्थान को बनाने में सफल रहे। ओमान फाइबर ऑप्टिक इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शिवपुरी के पहले खिलाडी है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे है। मस्कट ओमान में आयोजित हुए इस मैच में दुनिया के 22 देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। 

हेमंत के कोच निखिल चौकसे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड में पाकिस्तान के जावेद मजहर पर 3-1 से तथा पोलैंड के माइकल दिवेरो विस्की पर 3-2 से संघर्ष पूर्व मुकाबले में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के शीर्ष 64 खिलाडियों में जगह बनाई। 

पुरुष एकल के मेन ड्रा में बेलारुस के बी जोकोविच से हुआ जिसमें हेमंत ने 3-1 से गंवाकर टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मैच में शीर्ष 64 में पहुंचकर जिलेएप्रदेश व देश का नाम रोशन किया। हेमंत शिवपुरी के एक मात्र खिलाडी है जो मप्र में अभी भी नंबर 1 पर कायम है। 

अभी मंजिल दूर है 
अभी मैं इंटरनेशनल मैच की तैयारियों में जुटा हूं। आने वाले मैच काफी टफ है और मेरी मंजिल अभी दूर है जिसे मुझे पाना है। हेमेंत रमन, टेटे खिलाड़ी 

शहर के लिए गौरव की बात 
शिवपुरी के लिए उपलब्धि है कि यहां के खिलाडी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन के दौरान 64 वां स्थान हासिल किया है। वह अब इंटरनेशनल मैच की और अधिक तैयारियों में जुट गए है। निखिल चौकसे,कोच 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!