भोपाल। शिवपुरी के डिप्टी कलेक्टर उदय सिंह सिकरवार का ट्रांसफर अशोकनगर कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि डिप्टी कलेक्टर उदय सिंह सिकरवार को चुनाव प्रबंधन का अच्छा अनुभव है। अशोकनगर की मुंगावली विधानसभा में भी उपचुनाव होने हैं। सिकरवार को मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नजदीकी माना जाता है। अटेर में एसडीएम उदय सिंह सिकरवार की कांग्रेस ने शिकायत की थी। अटेर विधानसभा में भी सिंधिया समर्थक हेमंत कटारे कांग्रेस से प्रत्याशी थे। याद दिला दें कि अटेर वही विधानसभा है जहां ईवीएम घोटाला देश भर की सुर्खियों में आ गया था। यहां ट्रायल के दौरान वोट किसी भी प्रत्याशी को डालो, पर्ची भाजपा की निकलकर आ रही थी। इस मामले में भिंड कलेक्टर इलैया टी राजा को नोटिस जारी होने वाला है। उदय सिंह को दतिया के लिए रिलीव कर दिया गया था। डिप्टी कलेक्टर उदय सिंह का ट्रांसफर: चुनावी जमावट
12/22/2017
0
भोपाल। शिवपुरी के डिप्टी कलेक्टर उदय सिंह सिकरवार का ट्रांसफर अशोकनगर कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि डिप्टी कलेक्टर उदय सिंह सिकरवार को चुनाव प्रबंधन का अच्छा अनुभव है। अशोकनगर की मुंगावली विधानसभा में भी उपचुनाव होने हैं। सिकरवार को मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नजदीकी माना जाता है। अटेर में एसडीएम उदय सिंह सिकरवार की कांग्रेस ने शिकायत की थी। अटेर विधानसभा में भी सिंधिया समर्थक हेमंत कटारे कांग्रेस से प्रत्याशी थे। याद दिला दें कि अटेर वही विधानसभा है जहां ईवीएम घोटाला देश भर की सुर्खियों में आ गया था। यहां ट्रायल के दौरान वोट किसी भी प्रत्याशी को डालो, पर्ची भाजपा की निकलकर आ रही थी। इस मामले में भिंड कलेक्टर इलैया टी राजा को नोटिस जारी होने वाला है। उदय सिंह को दतिया के लिए रिलीव कर दिया गया था।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।