रंगे हाथों पकड़ा चोर फिर हुई पब्लिक कुटाई

Updesh Awasthee
0
खनियांधाना। जिले के खनियाधाना के मुसाब मोहल्ले में रहने वाले एक यादव परिवार के यहां चोरी करने घुसे चोर को चोरी करते हुए परिवार के सदस्यों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर खैर-खबर ली। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चोर के खिलाफ भादवि  की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

बीते 23 दिसम्बर की रात्रि ब्रजेंद्र पुत्र कमलसिंह यादव के घर में एक चोर रात्रि के समय घुस आया जहां से उसने घर में रखी 25 किलो उड़द और एक कट्टा मक्का चोरी कर लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। तभी खटपट की आवाज सुनकर ब्रजेंद्र जाग गया और उसने परिवार के सदस्यों को भी चोर के घुसने की जानकारी दी जहां सभी ने मिलकर चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई लगा दी। पकड़े गए चोर ने अपना नाम मम्मू यादव निवासी मुसाब मोहल्ला बताया जिसे फरियादी थाने ले गया और उसे पुलिस को सौंप दिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!