यशोधरा राजे ने किया नवीन कृषि मंडी का भूमि पूजन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने तीन करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के ग्राम पिपरसमा में नवीन मण्डी प्रांगण का भूमिपूजन किया और हनुमान मंदिर में धर्मस्व विभाग द्वारा 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली कैलाशवासी श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया धर्मशाला का लोकापर्ण किया। साथ ही शिवपुरी शहर के मां राजेश्वरी मंदिर में 42 लाख की लागत के जीर्णोद्वार कार्य का भूमिपूजन किया।

इस मौके पर पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, कृषि मण्डी अध्यक्ष शंकर आदिवासी, उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाह, कृषि मण्डी ग्वालियर के कार्यपालन यंत्री सतीश चंद्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, किसान, पार्षदगण एवं कार्यक्रर्ता उपस्थित थे।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य शिवपुरी के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का संपूर्ण विकास करना है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी शहर की सिंध जलावर्धन योजना भी अब अपनी पूर्णत: की ओर है। शहर की पानी की समस्या भी अब खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पिपरसमां में कृषि उपज मण्डी का निर्माण 3 करोड़ 50 लाख की लागत से 55 बीघा में किया जाएगा। जिसके चारों तरफ बाउण्ड्रीवॉल, चेकपोस्ट, विश्रामगृह एवं भोजनालय की व्यवस्था की जाएगी। नवीन कृषि उपज मण्डी प्रागंण का निर्माण होने से अब किसान भाईयों की भी परेशानी खत्म हो जाएगी। 

उन्होंने बताया कि कृषि मण्डी से फोनलाईन तक सीसी रोड का निर्माण किया गया है। जिससे किसान भाईयों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी और नवीन कृषि उपज मण्डी से किसान प्रदेश के किसी भी कौने में जा सकता है। उन्होंने किसानों को समझाते हुए कहा कि अपने खेतों में जैविक खेती का उपयोग कर फसल का उत्पादन करें, फर्टिलाईजर खाद्य का उपयोग न करें, जिससे मिट्टी की उवर्रक शक्ति कम होती है। इसके लिए किसान भाई कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करें। 

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संकट्टा डेम हेतु भी प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे किसानों को खेती करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और खेती उनके लिए लाभ का धंधा बन सके। कार्यक्रम को पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यापर्ण कर किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!