पोहरी। पोहरी एवं बैराड़ के अंतर्गत आने बाले आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों पर खण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मिनी कार्यकर्ता, सहायिकाओ की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। जिसमे कार्यकर्ताओ में चांदपुर से पूनम शर्मा, दौरानी पूजा शर्मा पत्नी राजेन्द्र शर्मा,मकलीजरा अनिता धाकड़ पत्नी राजकुमार का चयन हुआ है, इसी तरह मिनी कार्यकर्ताओ में गोवर्धन कामलेशी जाटव पत्नी राजाराम की पोस्टिग़ हुई है।
सहायिकाओ में भटनावर त्रिवेणी बाथम पत्नी मोहन,जरियाखुर्द सुनीता वर्मा पत्नी आकाश,रसेरा रश्मि धाकड़ पत्नी जगदीश,हिनोतिया पूनम भार्गव पत्नी दिलीप,श्रीपुरा प्रीति प्रजापति पत्नी राजेश, कडवानी कपूरी पत्नी बाइसराम इन जगह पर रिक्त पदों की भर्ती की गई है। जिसकी आपत्ति आपत्तिकर्ता द्वारा दिनांक 29.12.2017 से लेकर 05.01.2018 तक महिला एवं बाल विकास में प्राप्त की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।