महाराजा खेत सिंह जयंती पर शहर में निकाला विशाल चल समारोह

0
शिवपुरी। आज गांधी पार्क मैदान शिवपुरी में महाराजा खेत सिंह जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसमें खंगार समाज शिवपुरी द्वारा बुधवार को महाराजा खेतसिंह खंगार की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर हुजूर विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अनुराग अष्ठाना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं महिला एवं बच्चे मौजूद थे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि समाज के बच्चों को खूब पढ़ाओ डॉक्टर इंजीनियर बनाओ जो भी मदद होगी वह भाजपा सरकार समाज के लिए करेगी। इस मौके पर उन्होंने एक समाज के लिए 10 लाख की कीमत से बनने वाला सामुदायिक भवन के की भी घोषणा की। 

इस मौके पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ परमानंद परिहार जिला अध्यक्ष काशीराम  परिहार कोषाध्यक्ष मोतीलाल खंगार चंदन जंडेल सिंह परिहार प्रगति मंच शिवपुरी के अध्यक्ष श्याम परिहार मोतीलाल खंगार लोटूराम परिहार मजबूत सिंह  गोलू परिहार मान सिंह परिहार मानसिंह परिहार मीडिया प्रभारी मान सिंह परिहार भंवर सिंह परिहार राकेश परिहार उदय परिहार राम सिंह परिहार लाखन सिंह परिहार रामस्वरूप वर्मा पिछोर के पी सिंह परिहार वाले जगदीश परिहार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

शहर के गांधी पार्क मैदान में समारोह आयोजित किया गया। बाद में नगर के मुख्य मार्गो से भव्य चल समारोह बैंडबाजों के साथ निकाला। चल समारोह में सैकड़ो की संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे नाचते- गाते हुए चल रहे थे। चल समारोह मानस भवन गांधी पार्क से शुरु हुआ और कमलागंज एबी रोड़, माधव चौक, कोर्ट रोड़, आर्य समाज रोड़, न्यू ब्लॉक सहित अन्य मार्गों से होकर पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। इस दौरान इस दोनों समाज की युवा बच्चे महिला बुजुर्ग सभी राष्ट्र गीतों की धुनों पर नाचे। इस मौके पर मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा द्वारा हाई स्कूल एवं इंटर में 70 प्रतिशत से अधिक परसेंटेज लाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!