भारतीय जनता युवा मोर्चा: रक्तदान एवं नवमतदाता सम्मेलन आयोजित

बैराड़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 94 जन्म दिवस के अवसर पर नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान एवं नव मतदाता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र प्रताप रामू तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी पार्टी है। जबकि अन्य पार्टियां व्यक्तिवादी विचारधारा से जुड़ी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां आम कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत से पार्टी के अध्यक्ष पद तक पहुंच सकता है। 

उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बारे में बताया कि उनका सपना था कि गांव को शहरों से जोड़ा जाए इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री सडक़ योजना शुरु की इसी का नतीजा है कि आज गांव-गांव में पक्की सडक़ें देखने को मिलती है। अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व सहज सरल है उन्हीं के जैसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि आज पार्टी की सरकार केंद्र और देश के आधे से ज्यादा राज्यों में है। हमें अटल के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहना होगा। इससे पूर्व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के अग्रवाल धर्मशाला पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान, मीसाबंदी लक्ष्मण व्यास, कमलेश तिवारी, धीरज व्यास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नगर मंडल ने वृद्धजनों के बीच मनाया अटल का जन्म दिन
शिवपुरी। भाजपा नगर मंडल शिवपुरी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी दीर्घ आयु की कामना करते हुए सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलम स्थित वृद्धाआश्रम में किया गया। इसके बाद शहर हृदय स्थल माधव चौक हनुमान मंदिर पर पहुंचकर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन वहां बैठें वृद्धजनों को फलों का भी वितरण किया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिन पर भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि अटल जी के एनडीए सरकार के कार्यकाल को पूरा देश स्वर्णिम युग के रूप में याद करता है। अटल जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को प्रतिष्ठा दिलाई। इस अवसर पर अशोक खंडेलवाल, विधायक प्रहलाद भारती उपस्थिति रहे।