कोलारस उपचुनाव में सक्रिय भूमिका में रहेंगी राजे: प्रभात झा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव की अभी चुनाव की तिथि घोषित नही हुई है,लेकिन इस उपचुनाव को लेकर प्रदेश स्तर की राजनीति गरमाई हुई है। सासंद सिंधिया की आक्रेाश सभा के जबाब में सीएम शिवराज सिंह के तत्काल 2 दौर हो गए, इन दोनो दोरो में शिवुपरी विधायक और कैबीनेट मंत्री यशोधरा सिंधिया की दूरी एक विषय बनी हुई है। यह दूरी राजे ने क्यो रखी इसका जबाब तो अभी किसी के पास नही है कि लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद प्रभात झा ने मीडियाकर्मियो से बातचीत में कहा कि कोलारस में होने वाले उपचुनाव में खेल मंत्री और इस इलाके की लोकप्रिया और प्रभावशाली नेता यशोधरा राजे सक्रिय भूमिका में रहेंगी। 

उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा को यशोधरा राजे सिंधिया का पूरा समर्थन है और आने वाले समय में वह कोलारस में चुनाव प्रचार करने जरूर आएंगी। प्रभात झा ने कहा कि यशोधरा राजे हमारी पार्टी की नेता हैं और प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि जब यहां पर सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता पार्टी का प्रचार और काम कर रहा है तो वह भी जरूर आएंगी। 

प्रभात झा ने कहा कि कोलारस से पार्टी किसे टिकट देगी यह चुनाव प्रबंधन समिति और हाईकमान तय करेगा। कोलारस और मुंगावली विधानसभा उपचुनाव जीतना भाजपा का टारगेट है और हमारे प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने इसे प्रमुख एजेंडे में रखा है। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, देवेंद्र जैन, विधायक प्रहलाद भारती, नरेंद्र बिरथरे, जितेंद्र जैन गोटू, अजय खेमरिया, राकेश राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। 

खेल मंत्री की अनुपस्थिति पर बचाव करते दिखे प्रभात झा
कोलारस में सीएम शिवराज सिंह चौहान के दो कार्यक्रम हो चुके हैं लेकिन इन दोनों कार्यक्रमों में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अनुपस्थित रहीं। जब पत्रकारों ने झा से पूछा तो वह बचाव करते नजर आए। श्री झा ने कहा कि खेल मंत्री के समधाने कर्नाटक में इन दोनों दिन कुछ पारिवारिक कार्यक्रम थे इसलिए वह सीएम के कार्यक्रम में नहीं आ पाईं लेकिन आने वाले समय में खेल मंत्री की उपस्थिति दिखेगी। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!