किचिन में बैठकर काजू बादाम खाए फिर लाखों का माल समेट ले गए

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बामौर कलां थाना अंतर्गत हसर्रा में कसेरा रोड पर रहने बाले शिक्षक सुरेंद्र यादव पत्नी सहित रविबार को दोपहर अपनी गाड़ी से बच्चों को लेने शिवपुरी गये थे। पड़ोसी को घर देखने की बात कह गये।ससुराल भी शिवपुरी होने से रात शिवपुरी रुक गए मकान को सुना पाकर अज्ञात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ अंदर बेड रूम किचिन बैठक का ताला तोड़ आराम से चोरी की घर की प्रत्येक चीज को खंगाला सूटकेस अलमारी डबलबेड दीवान सभी को तहस नहस किया। 

चोर करीब 125 ग्राम सोना 700 ग्राम चांदी 50 हजार नगद 15 सौ रुपये के सिक्के अपने साथ ले गए किचिन से काजू और बादाम से भरे डिब्बे ख़ालिकर फेंक गये।दूसरे दिन सोमबार को शाम 4 बजे शिक्षक का मौसेरा भाई जो भोपाल पटवारी की परीक्षा देने जा रहा था अपनी बाइक रखने गया तो घर को तितर बितर देख मामला समझ गया और अपने भाई को फोन लगा चोरी की सूचना दी औऱ पुलिस को दी। 

शिक्षक 7 बजे तक घर पहुच गए थाना प्रभारी के एन शर्मा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुँच जानकारी की जांच की शिक्षक की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया।संबाददाता से थाना प्रभारी ने कहा मेरे कार्यकाल में इतनी बड़ी चोरी पहली हुई है किसी परिचित का हाथ हो सकता जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे और गस्त को भी बढ़ाया जायगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!