शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत नए बस स्टेंड पोहरी रोड शिवपुरी से एक 16 वर्षीय बालक पिता के साथ दुकान पर आया था और बिना बताए कहीं बिना बताए चला गया और फिर लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
युवक के पिता राजेन्द्र पुत्र गनपत खटीक निवासी दुबे नर्सरी फतेहपुर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी नया बस स्टेंड पोहरी रोड पर दुकान है। गुरुवार को उसका 16 वर्षीय पुत्र भी दुकान पर गया हुआ था।
लेकिन देर शाम को वह दुकान से बिना बताए कहीं चला गया और फिर वापस नहीं आया। जब वह वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।