निर्दोष को कभी न फंसाऐ, जनता के साथ हमेशा व्यवहार विनम्र रखें: आईजी पुलिस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सामान्यता अपराध में लोगों को न्याय मिले व अनुसंधान ठीक से किया जाए कोई तत्व छुपाया नहीं जाए एवं वाहन चोरी के संबंध में भी खात्मा समय सीमा में ही करें। एक्सीडेंट के मामले में हमेशा बड़ी गाड़ी का चालान करते हो यदि उसमें छोटी गाड़ी वाले वाहन चालक की गलती हो तो उस पर अपराध पंजीबद्ध करें। 

पुलिस की संवेदनशीलता में सुधार तभी होगा जब इन्हें सही प्रशिक्षण दिया जाए। आप लोग अनुशासन में रहकर अच्छा कार्य करें यदि आप अनुशासन में नहीं रहोगे तो आप को दंडित किया जाएगा। आप किसी की मदद करते हैं तो आपको अच्छा लगेगा सही व्यक्ति को कभी न फसाए। हमारा काम न्याय कराना है। जनता से हमेशा अच्छा व्यवहार करें। 

यह बात पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अनिल कुमार ने कंट्रोल रूम शिवपुरी में रविवार को पुलिस के संवेदनशीलता के प्रशिक्षण शिविर में के दौरान कही। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि सभी कर्मचारी स्मार्ट रहकर अपनी ड्यूटी करें। समय पर अवकाश पर जाएं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे ने कहा कि आप को कानून का अच्छे से ज्ञान होना चाहिए यदि कोई निर्दोष व्यक्ति फंसता है तो उसको उस अपराध से बाहर निकालें। एचएस बरहादिया एफएसएल अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के समस्त थानों के विवेचकों को महिलाओं से संबंधित अपराधों में वैज्ञानिक तरीके से भौतिक साक्ष्यों को एकत्रित करना और उन्हें परीक्षण हेतु एफएसएल भेजने के विशेष सुझाव दिए।

जिसमें डीएनए व अन्य परीक्षण कराने हेतु विभिन्न् संस्थाओं को भेजने के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीओपी जीडी शर्मा, एफएसएल अधिकारी डॉ एचएस बरहादिया, रक्षित निरीक्षक अरविंद सिकरवार, टीआई कोतवाली संजय मिश्रा, टीआई देहात सतीश चौहान, थाना प्रभारी फिजीकल विकास यादव एवं थानों के विवेचक मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!