शिवपुरी। शनिवार को कुटुंब न्यायालय में एक पति पत्नि के बीच रिश्तो का गडबड झाला सामने आया है। कुटुंब न्यायालय में पति ने पत्नि पर आरोप लगाया कि मेरी पत्नि के हाथ पर जीजा के नाम का टैटू गुदा है। उधर पत्नि ने आरोप लगाया कि मेरा ससुर मुझ पर बुरी नीयत रखता है और पति दारू पीकर मारता है,जीजा तो मदद करता है। पति ने न्यायालय में बोला, साहब इसका पति में हूं और इसे मुझसे कतई प्यार नहीं है। 4 बेटियों और 1 बेटे की मां बनने के बावजूद पत्नी मुझे पसंद नहीं करती। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने जीजा के नाम का टैटू हाथ पर गुदवा लिया हैए और पड़ोसी मुझे ताने मारते हैं।
उधर पत्नी का आरोप है कि पति की शराबखोरी की वजह से ससुर रखते थे बुरी नीयत, मैंने समझाया कि शराब छोड़ो और ससुर से अलग रहो। पति अलग तो रहने लगे, लेकिन शराब नहीं छोड़ी। सेंट चार्ल्स स्कूल के पास रहने वाले फल कारोबारी की 1999 में शादी हुई थी। पत्नी ने अपनी कजिन से पड़ोसी नेपाल की शादी कराई, इसलिए नेपाल से उसकी नजदीकी बढ़ गई। इस नजदीकी को लेकर पड़ोसियों के तानों से पति तंग आ गया और पति-पत्नी विवाद के बाद अलग हो गए। बाद में कोर्ट में इनके बीच समझौता हुआ और एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।
पति ने शर्त रखी थी पत्नी को घर में तब रखेगा जब वह जीजा नेपाल से संबंध तोड़ कर बातचीत भी बंद कर देगी। पति का आरोप है कि पत्नी का जीजा नेपाल से मेलजोल जारी रहा। पत्नी का कहना था कि शराब खोरी की वजह से परिवार की आर्थिक हालत खराब हो गई थीए नेपाल की सहायता से ही खर्च चलता था, इसलिए उससे संबंध खत्म नहीं कर सकती। कुटुंब न्यायालय की कोशिश के बाद भी पत्नी पति के साथ रहने के लिए राजी नहीं हुई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।