शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल की टक्कर से वृद्ध घायल हो गया और उसने अपने साथ हुई दुर्घटना को लेकर पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने स्कूल बस चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में फरियादी मुंशी पुत्र बद्रीप्रसाद रावत उम्र 60 वर्ष निवासी सेंट चाल्र्स स्कूल के पास पोहरी रोड़ शिवपुरी ने बताया कि वह अपनी मोटरसाईकिल से बाजार की ओर जा रहा था इसी बीच उसे पीछे से आ रहे सिब्बू पुत्र हरचरण रावत निवासी ग्राम बसई थाना सिरसौद ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मुंशी में टक्कर मार दी और मौके से दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया।
इस घटना में वृद्ध मुंशी के हाथ-पैर व अन्य जगह चोट पहुंची और वह अपने साथ हुई इस घटना को लेकर पुलिस थाना कोतवाली पहुंचा जहां आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने धारा 279, 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।