शिवपुरी। शीतऋतु व तापमान में गिरावट के कारण अब स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय स्कूल अब सुबह 9 बजे की पाली में लगेंगे।
कार्यालय कलेक्ट्रेट से जारी आदेश में बताया गया है कि दिन व दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह की पाली में स्कूल बच्चों की परेशानियों को देखते हुए समय में परिवर्तन किया है।
जिसके तहत स्कूल सुबह 9 बजे से लगेंगे एवं जो विालय सुबह 10:30 बजे से संचालित होते हैं उनका समय पूर्व की तरह यथावत रहेगा तथा जिले में संचालित आंगनबाड़ी का समय सुबह 9 बजे से किया गया है। 1 दिसंबर से सभी शासकीय, अशासकीय व केंद्रीय विालय, आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 9 बजे से शुरु होंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।