करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे में ही आज दोपहर सरेआम दो बदमाश बाईक पर सवार होकर आए और महिला के हाथ में से रूपयों से भरें थैले को लेकर फरार हो गए। इस बात की शिकायत पीडित महिला ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस बैंक के सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपीयों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार उर्मिला पत्नि कमलेश सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी करैरा अपनी जीवन की कमाई जो कि बुरे समय के लिए जमा की थी। इस एफडी की अवधि पूरी होने पर उर्मिला उक्त एफडी को तुडाकर 50 हजार रूपए निकालकर अपने घर जा रही थी। तभी फूटा तालाब के पास दो अज्ञात बाईक सवार बदमाश महिला के पास आए और उसके हाथ में से रूपयों से भरा बैग महिला के हाथ से छींनकर भाग गए।
इस मामले की शिकायत पीडित महिला ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपीयों को बैंक में लगे सीसीटीव्ही में तलाशने के प्रयास में जुटी हुई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।