मुख्य मजिस्ट्रेट ने किया बाल गृह का निरिक्षण, उठाया जाऐगा शिक्षा का स्तर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शिवपुरी किशोर न्याय बोर्ड की मुख्य मजिस्ट्रेट नमिता बौरासी ने गुना में स्थित बाल संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाल संप्रेषण गृह में शिवपुरी के जो बाल अपचारी रह रहे हैं उनसे बात की। इस निरीक्षण में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सरला वर्मा, रंजीत गुप्ता और बाल कल्याण अधिकारी शिवजीत यादव भी मौजूद रहे। गुना के बाल संप्रेषण गृह में शिवपुरी के पांच बाल अपचारी रह रहे हैं। जिन्हें विभिन्न केस में बाल अपचारी के रूप में बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। इस निरीक्षण में पता चला कि शिवपुरी के दो बच्चे जो बाल अपचारी के रूप में गृह में रह रहे हैं उनके माता.पिता ने कई दिनों से उनसे संपर्क नहीं किया है।

इसलिए मुख्य मजिस्ट्रेट नमिता बौरासी ने बाल कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि इन बच्चों के मां.बाप से संपर्क कर इन्हें लीगत एड मुहैया कराई जाए। निरीक्षण के दौरान बाल संप्रेषण गृह में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन एवं आवास सुविधा और शैक्षणिक सुविधाओं को लेकर गृह अधीक्षक से चर्चा की। 

शिक्षा का स्तर उठाने की कोशिश
शिवपुरी के पांच बच्चें जो बाल संप्रेषण गृह भेजे गए है उन बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों से जोडने की पहल भी की जा रही है। बाल संप्रेषण गृह के अधीक्षक ने बताया कि शिवपुरी के आनंद अग्रवाल परिवर्तित नाम, को कक्षा 12 वीं में प्रवेश दिलाया गया है। आनंद की पढाई में रूचि होने के कारण उसेे टाईपिंग प्रशिक्षण के बाद सीपीसीटी की परीक्षा दिलाई जा रही है। इसके अलावा विशेष पुस्तकों की व्यवस्था बालकों के लिए की गई है।

केस सीट भी बोर्ड में की जाएगी पेश
बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण के दौरान बोर्ड की मुख्य मजिस्ट्रेट नमिता बौरासी ने बाल संप्रेषण गृह अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बाल अपचारी को बोर्ड के सामने पेश करते वक्त उसकी केस सीट भी भेजी जाए। जिससें उसके बारे में बोर्ड को पूरी जानकारी मिल सके। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!