मुनिश्री का हुआ मंगल प्रवेश, वेदी का हुआ शिलान्यास

0
शिवपुरी। श्री 1008 मज्जिनेंद्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ आयोजन के लिए आयोजन स्थल पर बनने बाले पांडाल में कल 14 नवम्बर को वेदी का शिलान्यास किया गया। वेदी शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व मुनिश्री ससंध का मंगल बिहार शिवपुरी से हुआ और 13 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके मुनिश्री का मंगल प्रवेश अतिषय क्षेत्र सेसई में हुआ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन बताया कि 23 नवम्बर से जहां 30 नवम्बर तक पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आयोजन स्थल अयोध्या नगरी सेसई में प्रात: 9 बजे मुनिश्री अजित सागर महाराज, एलक दयासागर महाराज एवं एलक विवेकानंद सागर महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी अभय भैया एवं सह प्रतिष्ठाचार्य पं. सुगनचंद जैन आमोल के निर्देशन में पंचकल्याणक के सौधर्म इन्द्र संजय-ममता जैन जड़ीबूटी परिवार द्वारा वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। 

वेदी शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व मुनिश्री संसघ का कल मंगल विहार शिवपुरी महावीर जिनालय से प्रात: 6:30 बजे हुआ, और सैंकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष और बच्चे पैदल बिहार करते हुये मुनिश्री के साथ 13 किलोमीटर दूर अतिशय क्षेत्र श्री सेसई जी (नौगजा) पहुँचे। 

उल्लेखनिय है कि पंचकल्याण कार्यक्रम में प्रतिमाओं को विराजमान करने के लिये पक्की वेदी का निर्माण किया जाता है। उसी वेदिका पर प्रतिष्ठित होने बाली प्रतिमायें विराजमान की जाती हैं। इस हेतु लगभग 60 बाई 70 का विषाल पक्का मंच भी तैयार किया गया है। 

मुनिश्री का प्रवास अब सेसई में, प्रतिदिन होंगे मंगल प्रवचन
पूज्य मुनिश्री अजितसागर महाराज अब पंचकल्याणक महोत्सव तक अतिषय क्षेत्र सेसई में ही विराजमान रहेंगें। इस दौरान प्रतिदिन मुनिश्री के सान्निध्य में क्षेत्र पर श्रीजी का अभिषेक, पूजन और षांतिधारा का आयोजन किया जायेगा। साथ ही मुनिश्री के मंगल प्रवचन भी वहाँ होंगें। पंचकल्याणक महोत्सव समिति के सदस्यों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!