पानी भरने पर विवाद, युवती के साथ मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली में लालमाटी क्षेत्र में एक नव युवती के साथ पानी भरने को लेकर विवाद हो गया और बाद में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ ना केवल अभद्रता की बल्कि मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने अपने साथ हुई घटना को लेकर पुलिस थाना केातवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोतवाली में फरियादी युवती रीना पुत्री जोखीराम शाक्य उम्र 20 वर्ष निवासी आंगनबाड़ी के पास लालमाटी शिवपुरी रोज की भांति पास ही स्थित बोर से पानी भर रही थी तभी वहां आरोपी सलमान खान आया और युवती रीना से पानी भरने को लेकर विवाद करने लगा। 

जब रीना ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया और सभी के साथ मिलकर  युवती रीना के साथ अभद्रता कर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर रीना के बर्तनों को इधर-उधर फेंक दिया। 

अपने साथ हुई इस मारपीट की घटना को लेकर रीना ने पुलिस थाना कोतवाली में आरोपी सलमान व उसके अन्य साथियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294,323,506,34 ताहि व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!