घरेलू हिंसा: दहेज को लेकर राधा के साथ मारपीट, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना सीहोर में नव विवाहिता बहू के साथ उसके ससुरालियों की ज्यादतियां बढ़ गई और ससुरालीजनों ने मिलकर बहू के साथ ना केवल अभद्रता की बल्कि उसे दहेज ना लाने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अपने साथ हुई इस मारपीट और दहेज प्रताडऩा से तंग आकर बहू ने पुलिस थाना सीहोर की शरण ली और ससुरालियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए मामला पंजीबद्ध करा दिया। जानकारी के अनुसार थाना सीहोर में फरियादी नव विवाहिता राधा पुत्री प्रकाश कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासी किशनगढ़ा कॉलोनी लश्कर ग्वालियर ने बताया कि उसका विवाह सीहोर थाना क्षेत्र में निवासरत सुरेन्द्र कुशवाह निवासी ग्राम गागौनी के साथ संपन्न हुआ था। 

विवाह में राधा के पिता ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज भी दिया था लेकिन विवाह बाद से दहेज लोभी पति सुरेन्द्र कुशवाह, जेठ मुकेश कुशवाह, जिठानी मंजू कुशवाह, ननद ममता कुशवाह व देवर धर्मेन्द्र कुशवाह आए दिन राधा को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। 

बीती 10 जून से लेकर राधा इन प्रताडऩाओं को सहन करती रही लेकिन हद तो तब हो गई जब ससुरालीजन राधा के साथ मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस घटना को लेकर राधा ने ससुरालियों को सबक सिखाने के लिए 29 अक्टूबर को पुलिस थाना सीहोर में शिकायत दर्ज कराई और अपने मायके चली गई। इस दहेज प्रताडऩा और बहू के साथ मारपीट करने वाले सभी ससुरालीजनों के विरूद्ध पुलिस ने धारा 498,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!