शिवपुरी। पुलिस थाना बैराड़ में एक महिला का उसके ही घर में एक आरोपी द्वारा बलात्कार कर दिया और बाद में वह मौका पाकर वहां से भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है। थाना बैराड़ में फरियादी महिला रामसखी पत्नि राजावत धाकड़ परिवर्तित नाम उम्र 37 वर्ष निवासी बैराढ़ ने बताया कि वह बीती रात्रि को घर का काम खत्म कर पति के आने का इंतजार कर रही थी
इसी बीच आरोपी बंटी उर्फ अजय पुत्र लक्ष्मण धाकड़ निवासी ग्राम जौराई आया और उसने महिला को पीछे से पकडक़र महिला के घर में ही पति की गैर मौजूदगी में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौका पाकर वहां से भाग गया।
बाद में जब रामसखी का पति घर आया तो महिला के साथ हुई घटना को लेकर भौंचक्का रह गया। इस दुष्कर्म की घटना को लेकर पति.पत्नि दोनों पुलिस थाना बैराढ़ पहुंचे और आरोपी अजय धाकड़ के विरूद्ध धारा 376 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।