शिवपुरी। एसडीएम पब्लिक स्कूल खतौरा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। क्योंकि नेहरूजी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे।
स्कूल संचालिका अंकिता सक्सेना एवं ज्योति सक्सेना के संयुक्त निर्देशन में बच्चों द्वारा चाचा नेहरू बनकर देश के नाम संदेश दिया। कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों द्वारा केक काटा। इसके बाद स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले बच्चों को पुरस्कारों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। बच्चे घर से ही सज-धज कर विद्यालय पहुंचे और उन्होंने बाल दिवस का भरपूर आनंद लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।