घर में रोज फेंकते थे पत्थर, मना किया तो सपरिवार कूट दिया

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत बड़ा बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक साहू परिवार की पिछोर के रहने वाले तीन व्यक्तियों ने जमकर मारपीट कर दी। घटना के पीछे जो कारण बताया जा रहा है। उसमें यह सामने आया कि साहू के घर पर कुछ लोग रोज पत्थर फेंककर भाग जाते थे। लेकिन कल साहू की पत्नी ने उन्हें देख लिया और जब वह उसके पास गई तो उसकी लात-घूसों से मारपीट कर दी एवं बचाने आए परिवार की भी जमकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। 

रमेश साहू पुत्र भगवान दास साहू निवासी बड़ा बाजार पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 नवंबर को उनके घर में पत्थरों के गिरने की आवाज आई जिस पर जाकर देखा तो कुछ पत्थर छत पर पड़े हुए थे तो उन्होंने उसे अनदेखा कर दिया लेकिन दूसरी रात फिर से उनके घर पर पत्थर फिके जिससे साहू परिवार दहशत में आ गया।

यही सिलसिला अगले दिन भी चला लेकिन उस दिन साहू की पत्नी जागी हुई थी और उसने पत्थर फेंकने वालों को देख लिया। जैसे ही आरोपी युवक पत्थर फेंकने लगे वैसे ही रमेश साहू की पत्नी नीचे आ गई और उसमें से उन्होंने एक आरोपी शालू खान निवासी वाचरौन चौराहा को पहचान लिया उसके साथ उसके दो अन्य साथी भी थे। 

जब महिला ने उन्हें पत्थर फेंकने से मना किया तो तीनों युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और बात इतनी बढ़ की उन्होंने महिला की लात-घूसों से मारपीट कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला का पति भी नीचे आ गया तो तीनों लोगों ने उसकी भी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। घटना में पति व पत्नी घायल हो गया जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने शालू खान सहित दो अन्य व्यक्तियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!