करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत पिछोर मोड़ पर मंगलवार की सुबह एक बाइक व डंपर की आमने-सामने भिड़त हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए जिसमें से पति की अत्यधिक चोट लग जाने के कारण मौत हो गई वहीं पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिनारा थाना प्रभारी आरआर तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि दिनारा के पिछोर मोड़ पर डंपर व बाइक की आमने-सामने भिडंत हो गई है। सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह ज मी थी जिसमें से एक की अत्यधिक चोट लगने से मौत हो गई तथा एक गंभीर घायल था।
जब मौके पर उनकी पहचान पता कि पता चला कि बाइक सवार दंपत्ति दिनारा के रहने वाले हैं उनका नाम रामस्वरूप राय व पत्नी का नाम फूला बाई है। घटना में रामस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रामस्वरूप के पुत्र बृजेश ने बताया कि उसके पिता आज सुबह ही मां के साथ सहरया स्थित खेत पर जाने के लिए निकले थे लेकिन बीच रास्ते में ही यह हादसा हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।