हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के द्वारा स्वास्थ्य सेवा शिविर एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। 18 फरवरी 2018 को श्योपुर में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के निमित्त जिले के पोहरी बैराड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग त्रिवेदी ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है एवं युवाओं में शौर्य के जागरण हेतु 25 नवंबर 17 से 30 दिसंबर 17 तक क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

जिसमें लगभग 20 स्थानों पर स्वास्थ्य सेवा शिविरों एवं 8 स्थानों पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा, कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 120 ग्रामों की टीमें भाग लेगी। कबड्डी प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह पोहरी में होगा। 

डॉ.अनुराग त्रिवेदी ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन के आयोजन में सेवा भारती एकल, विश्वहिन्दू परिषद पतंजलि भारत स्वाभिमान, आर्य समाज, जन अभियान परिषद, गायत्री परिवार, वीरर्वें मानव उत्थान सेवा समिति सहयोगी संस्थायें होंगी 25 नवंबर 2017 को छर्च में कबड्डी प्रयोगिता एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 16 ग्रामों की टीमों ने भाग लिया तथा सैकड़ों रोगियों ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का लाभ लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!