पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर में स्थित बैंक से रुपए निकालने गए एक युवक की बाइक को चोर चुरा कर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। उमाशंकर पुत्र किशनलाल कुशवाह निवासी निवासी वाचरौन चौराहा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को लगभग 3:30 बजे वह बैंक से रुपए निकालने के लिए गए हुए थे।
वह साथ में अपनी बाइक ले गए जो उन्होंने बैंक के बाहर खड़ी कर दी और रुपए निकालने के लिए बैंक के अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद वह लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक जहां वह रख कर गए थे नहीं है।
जिस पर बाइक की आसपास तलाश की और वहां मौजूद लोगों एवं दुकानदारों से भी पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर उमाशंकर पिछोर थाने आए और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।