नाबालिग लड़की को फुसलाकर ले गया बदमाश

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मछावली में वहीं का रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन वहां नहीं मिली जिस पर किसी ने उन्हें बताया कि तुम्हारी बेटी को गांव के व्यक्ति के साथ देखा गया था जिस पर परिजनों ने उक्त युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

ग्राम मछावली निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 25 नवंबर को अपने घर से शाम के समय किसी काम की कहकर गई, लेकिन जब लंबा समय गुजर जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं आई तो गांव में उसकी परिजनों ने तलाश की लेकिन किशोरी का कही कुछ पता नहीं चल सका। किशोरी को ढूंढते-ढूंढते रात हो गई साथ ही रिश्तेदारों में भी पूछताछ की लेकिन उसका कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने जब उक्त मामले का पता लगाया तो पता चला कि उनकी बेटी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। 

जब उस प्रेमी युवक के बारे में जानकारी परिजनों ने चाही तो पता चला कि आरोपी के साथ उनकी पुत्री को देखा गया था। इस बात की शिकायत पीडि़ता के परिजनों ने थाने में की। जहां पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते आरोपी वीरू पुत्र लखन परिहार निवासी मछावली के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!