खेत पर पानी देने को लेकर हुआ विवाद, युवक की मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मोहनगढ़ में खेत में पानी देने को लेकर दो लोगों ने एक युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। गोपाल पुत्र स्व. सट्टाराम सेन निवासी मोहनगढ़ ने बताया कि 20 नवंबर को शाम के समय खेत में पानी को लेकर बबलू रावत, श्रीलाल रावत पुत्र हरचरण रावत निवासी मोहनगढ़ उससे विवाद करने लगे। शाम के समय जब वह घर जा रहा था तभी दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी एवं जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!