शिवपुरी। केन्द्र सरकार द्वारा किसान एंव आमजन विरोधी नीतियो के खिलाफ कोलारस में कांग्रेस ने किसानों सूखा राहत में रााशि बढाने और तत्काल देने फसल का उचित दाम और बिजली विभाग के द्वारा किसानो की लूट को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने कोलारस में एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा कि हमारी मांगे समय पर पूरी नही होती है तो एक बड़ा आंदोलन कांग्रेस के द्वारा किया जाऐगा।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया की मुख्यमंत्री भावांतर योजनाए, शासन का किसानों के साथ धोखा है, इस योजना के तहत शासन किसानों की समस्त फसलों को क्यों नही खरीद रही है। यह योजना किसानों के साथ मात्र छलावा है। व्यापारियों को लाभ हो रहा है।
किसानो को सूखे की राहत रााशि बढाकर 50 हजार रू हैक्टयर की जाए और तत्काल दी जाए, किसानो के लिए फसल बीमा की नई नीति बनाई जाए ओर इसमें किसानो के संपूर्ण नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी ही करे। जीएसटी और नोटबंदी के कारण किसानो की उपज का मूल्य गिरा है इसकी भरपाई भाजपा सरकार करे।
पिछले 3 वर्षो से शिवपुरी जिला कभी अतिवृष्टि और सूखे की मार झेल रहा है, कोई राहत तो नही बल्कि अपने बिजली की दरो मे वृद्वि कर दी गई है। अत: सूखे से प्रभावित किसानों के समस्त बिजली के बिल माफ करते हुए इस साल किसानों को साढे सात हॉस पावर तक के विद्युत कनेक्शन राशि और बिल माफ किए जाए। जीएसटी के बाद किसानो के उपज के मूल्य गिर गए है, और लागत चीजों के भाव आसमान को छू रहे है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।