शिवपुरी। जिले की भौंती थाना पुलिस ने परेवा दांत के जंगल से मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर से ग्वालियर चंबल संभाग के कुख्यात 40 हजार के इनामी डकैत अरुआ रावत को एक शोर्ट एनकाउंटर में दबोचने की कार्रवाई की है। डकैत को पकडऩे वाली टीम में तेंदुआ थाना प्रभारी व जिले के एडी स्पेशलिस्ट रविंद्र सिंह सिकरवार और भौती थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव की भूमिका रही है।
बताया गया है कि उक्त डकैत अपहरण, बलात्कार हत्या जैसी कई संगीन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कुछ महीनों पहले डकैत दतिया अस्पताल से इलाज कराने के बहाने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर 12 जुलाई 2017 को फरार हो गया था। इसके बाद डकैत ने आधा दर्जन अपहरण व अन्य घटनाओं को अंजाम दिया था।
डकैत अरविंद उर्फ अरु रावत निवासी टोरिया कला करैरा के खिलाफ 20 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस को इस डकैत की कई दिनों से तलाश थी। यहां बता दें कुछ दिन पूर्व भी पुलिस ने इस गैंग के दो साथियों को एक सरकारी राइफल जो कि पुलिस विभाग के पास होती है के साथ पकड़ा था और तभी से ऐसा अंदाज लगाया जा रहा था कि बहुत जल्द डकैत अरु उर्फ अरविंद पुलिस की गिरफ्त में होगा। डकैत के कब्जे से एक 12 बोर की कंपनी मेड बंदूक और 15 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।