शिवपुरी। शहर में बाईक चोरों का आंतक बना हुआ है। अमूमन प्रतिदिन चोर एक बारदात को अंजाम दे रहे है। उसके बाबजूद भी पुलिस उक्त आरोपीयों को पकडने में नाकाम है। यही नहीं कई वारदातों में उक्त चोर सीसीटीव्ही फुटेज में भी दिखे है। उसके बाबजूद भी आज दिनांक तक उक्त चोर पुलिस की पकड़ से दूर है। बीती रात्रि भी ऐसी ही एक घटना घटित हुई जहां चोरों ने एक बाईक को पार कर दिया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीव्ही में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार आकाश सेठी पुत्र हरीशंकर सेठी निवासी हनुमान गली ठंडी सडक़ अपनी बाईक क्रमांक एमपी 33 एमबी 6444 को अपने घर के बाहर पार्क कर घर के अंदर चले गए। तभी अज्ञात दो चेारों ने बाईक को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम दिया।
— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) October 16, 2017इस वारदात के बाद एक चोर बाईक स्टार्ट कर भाग गया। वही दूसरा चोर वारदात के बाद पीछे की और भागता दिखाई दे रहा है। हांलाकि उक्त बाईक चोरी के सीसीटीव्ही मेें कैद होने की जानकारी चोरों को मिल गई और वह चोर उक्त बाईक को लावारिश हाल में छोडक़र भाग गए। जिसे चीता मोबाईल अपने साथ कोतवाली ले आई है। जहां पुलिस ने बिना मामला दर्ज किए उक्त बाईक को मालिक को सौैंप दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।