शिवपुरी। अभी जो खबर आ रही है वह चौकाने बाली है क्योंकि शहर में अव्यवस्थाओं के लिए पूरे प्रदेश में प्राख्यात जिला चिकित्सालय में चौरों ने सेंध लगा दी। जहां स्टोर रूम में रखे 100 पंखों को चोरों ने पार कर दिया। इस बात की शिकायत इलेक्ट्रीशियन ने कोतवाली में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि चोरों ने जिला चिकित्सालय के स्टोर रूम में चोरों ने सेंध लगाते हुए स्टोर रूम में रखे 100 पंखों को पार कर दिया। बताया गया है कि जिला अस्पताल में मेडिकल और चाईल्ड वार्ड के नए निर्माण के बाद जो पुराने 100 पंखे उतरे थे वहीं पंखे स्टोर रूम से चोरी चले गए हैं। स्टोर रूम से इन पंखों को कौन चुरा ले गया इस बात को लेकर स्टाफ ने चुप्पी साध ली है।
इस मामले में पुलिस आवेदन आने की बात कह रही है पर यह भी कह रही है कि यह आवेदन अधिकारिक नहीं है। फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यहां बता दे कि बीते कुछ दिनों पूर्व भी जिला चिकित्सालय में चोरों ने निशाना बनाते हुए छत पर रखे एसी के बायर पार कर दिए थे। अब इतनी सिक्योरिटी के बाद भी अस्पताल परिसर से चोरी हो जाना संदेह को पैदा करता है। अब जिला चिकित्सालय में तीसरी आंख का दांवा करने बाले प्रबंधन के लिए अब तीसरी आख कहा है। यह समझ से परे है।
यहां बता दे कि जिला चिकित्सालय में सीएस के बीच वर्चस्व की लड़ाई छिड़ी हुई है।जिसके चलते अस्पताल की व्यवस्थाओं की और तो किसी का रूख नहीं है। अपितु यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
इनका कहना है-
हां अस्पताल में से पंखे चोरी होने का आवेदन तो आया है पर अधिकारिक कोई आवेदन पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद कार्यवाही की जाएंगी।
संजय मिश्रा, टीआई कोतवाली
चोरों ने स्टोर रूम को निशाना बनाकर स्टोर रूम में रखे 100 पंखे पार कर दिए है। पहले चोरी छत से हुई थी। अब स्टोर रूम से चोरी हुई है। अब कैसे और कौन ले गया यह कह नहीं सकते।
डॉक्टर एसएस गुर्जर, आरएमओ जिला चिकित्सालय शिवपुरी
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।