ठेकेदार की CAR के आगे आए मिस्टर मगरमच्छ, देखे वीडियो

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पूरे शहर में बरसात के दिनों में मगरमच्छों का आंतक रहता है। परंतु इस बार बारिश कम होने के चलते अब मगरमच्छ रियाइसी इलाकों में आने लगे है। बीते रोज माता की झांकी देखने जा रहे एक ठेकेदार की कार के सामने मगरमच्छ आ गया। जिससे ठेकेदार का पूरा परिवार दहशत में आ गया। हांलाकि इस मगरमच्छ ने किसी को कोई हानि नहीं की। परंतु ठेकेदार के परिवार के बीच इसका डर बैठ गया। इस पूरे बाक्या को ठेकेदार ने अपने मोबाईल में भी कैद कर लिया था।

हुआ कुछ यूं कि रात 11 बजे जब ठेकेदार अनिल सरीन अपने परिवार के साथ माता विसर्जन देखने निकले थे इसी दौरान शमशान घाट के समीप पुलिया पर अचानक करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गाड़ी के सामने नजर आया तो परिजनों की सांसें फूल गईं। हालांकि कुछ देर बाद मगरमच्छ सडक़ पार कर जलाशय में समा गया। इस दौरान ठेकेदार के पुत्र ने इस नजारे को मोबाइल से रिकार्ड भी कर लिया। खासबात यह है कि इस इलाके से होकर देर रात तक कई जुलूस भी माता विसर्जन के लिए निकले। ऐसे में सुखद पहलू यह रहा कि कोई हादसा घटित नहीं हुआ।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!