गणेश कुण्ड में डूबने से मासूम की मौत, कुण्ड खाली कर निकाला शव

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के गणेश कुण्ड में बीते रोज एक 9 बर्षीय मासूम की कुण्ड में डूब जाने से मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची औैर कुण्ड को खाली कराकर पानी को बाहर निकाला। तब कही जाकर मासूम की लाश निकल पाई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

मृतक के दादा गिरवर आदिवासी निवासी महल सराय ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनका पौता संदीप पुत्र उदय सिंह आदिवासी उम्र 9 वर्ष अपने दोस्तों के साथ खेलने गया हुआ था। जब देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी तलाश की। तभी दोस्तों ने बताया कि उसे लास्ट टाइम गणेश कुण्ड के पास देखा गया है। 

जिस पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर गणेश कुण्ड में खोजबीन की। जब मासूम नहीं मिला तो पुलिस ने पंप चलाकर उक्त कुण्ड को खाली कराया। इस कुण्ड में माता की मूर्तियों का बिर्सजन किया जाता है जिसके चलते पुलिस को लाश को खोजने में कठिनाई का सामना करना पढ़ा। 

माना जा रहा है कि उक्त मासूम मूर्तियों के साथ कुण्ड में कुछ खोजने गया होगा और इस हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!