दो अक्टूबर शास्त्री जंयती पर होगा कायस्थ दीप अलंकरण समारोह

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी के तत्वाधान में दिनांक 2 अक्टूबर को सिद्धेश्वर धर्मशाला शिवपुरी में दोपहर 12 बजे से कायस्थ दीप अलकरंण समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। कार्यकारणी अध्यक्ष शशिकांत खरे ने बताया है कि इस आयोजन हेतु विभिन्न समतियां बना ली गई। स्वागत समिति में कार्यक्रम के प्रेरणास्त्रोत प्रभुदयाल श्रीवास्तव अध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना प्रदेश सचिव, अनुराग अष्ठाना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,उमाचरण श्रीवास्तव प्रवक्ता रहेंगे। मंच व्यवस्था के प्रभारी रूपेश श्रीवास्तव महामंत्री एवं भूपेन्द्र भटनागर संयुक्त सचिव करेंगे। 

इस अवसर पर स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित स्मरण का बाचन कार्य राकेश भटनागर कोषाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। बैठक व्यवस्था एवं स्वलपहार का कार्य राहुल अष्ठाना युवा अध्यक्ष ,मोनू सक्सेना उपाध्यक्ष एवं नीलेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष को सौंपा गया है। 

सभी सम्मानीय बुजुर्गो एवं चित्रांश भाई बहिनों से निवेदन है कि वह सही समय पर उपस्थिति प्रदान करें। अपील करने वालों में बीपी श्रीवास्तव, अनिल निगम, अरूण श्रीवास्तव, भरत सक्सेना, कैलाश नारायण राजगढ़, अशोक श्रीवास्तव, अभिनाश सक्सेना, शेलेश भटनागर, राजीव श्रीवास्तव शामिल है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!