ट्रेक्टर ने बुलट सवार युवकों को उडाया, 2 घायल,1 गंभीर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के देहात थाना क्षेत्र के सीआपीएफ के पास एक ट्रेक्टर ने बुलट सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे बुलेट पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। इस मामले की सूचना राहगीरों ने डायल 100 को दी। जहां डायल 100 दोनों युवकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सायल लेकर आए। जहां एक युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर लेकर मौके से भाग गया है। 

जानकारी के अनुसार प्रेमनारायाण पुत्र रामस्वरूप चौधरी उम्र 44 वर्ष निवासी अंबेडकर कॉलोनी शिवपुरी अपने घर से साथी मनोज गौड़ पुत्र रामहेत गौड़ उम्र 42 वर्ष निवासी सोन चिरैया होटल के पास के साथ अपनी बुलेट से शिवपुरी से रायश्री की और जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक महिंद्रा ट्रेक्टर ने बुलट में टक्कर मार दी। जिससे बुलट पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दोनों घायलों को पुलिस उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आई। जहां मनोज की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है। वही इस घटना में दूसरे युवक प्रेमनारायण को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!