बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ और सीघन के बीच एक पुलिया में ट्रेक्टर गिर जाने से ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश को लेकर पीएम के लिए बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार कल्ला यादव पुत्र भूप सिंह यादव उम्र 33 वर्ष निवासी टुडयावत अपने घर से अपने जॉन डीयर ट्रेक्टर का पंजा लेकर सीघन गांव में जा रहा था। तभी सीघन के पहले एक पुलिस में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर जा गिरा। जिससे कल्ला यादव ट्रेक्टर के नीचेे आ गया और उसकी मौैके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।